Search
Close this search box.

सादा जीवन उच्च विचार के धनी थे कर्पूरी ठाकुर : वीसी। बीएनएमयू में याद किए गए भारत रत्न जननायक कर्पूरी 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सादा जीवन उच्च विचार के धनी थे कर्पूरी ठाकुर : वीसी

बीएनएमयू में याद किए गए भारत रत्न जननायक कर्पूरी

—-

मधेपुरा। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मनाई गई। बीएनएमयू के सिंडिकेट हॉल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बीएस झा ने की। संचालन प्रो. नरेश कुमार ने किया। कुलपति प्रो. झा ने कर्पूरी ठाकुर के साथ बिताए पल को याद कर उन्हें नमन किया। कुलपति ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे मायने में प्रखर समाजवादी नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने परिवार को किसी लाभ के पद पर नहीं बिठाया।

कुलपति ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के धनी कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के विकास में सराहनीय काम कर लोगों के दिल में जगह बनाई। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वे समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

मौके पर सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार मल्लिक, ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, प्रॉक्टर डॉ. बिमल सागर, डॉ. बीएन विवेका, डॉ. ललन प्रसाद अद्री, डॉ. अशोक कुमार पोद्दार, डॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. सुधांशु शेखर, शंभू नारायण यादव, डॉ. राजेश्वर राय, राहुल यादव, डॉ. रंजन यादव, सौरभ यादव, सौरभ कुमार चौहान सहित अन्य मौजूद थे।

-वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संजय कुमार परमार की रिपोर्ट।

READ MORE