Search
Close this search box.

अभाविप ने किया राज्यपाल का स्वागत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभाविप ने किया राज्यपाल का स्वागत।

——

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, मधेपुरा से जुड़े शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल-सह-कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने राज्यपाल को अंगवस्त्रम् एवं सिंहेश्वर मंदिर की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें सामाजिक न्याय : अंबेडकर-विचार और आधुनिक संदर्भ तथा गांधी विमर्श पुस्तक भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. ललन प्रसाद अद्री तथा नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर शामिल थे।

दोनों शिक्षकों ने राज्यपाल द्वारा बिहार की उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए उनके प्रति साधुवाद व्यक्त किया और बीएनएमयू में शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। राज्यपाल ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया और राजभवन आकर मिलने का निदेश दिया।

READ MORE

अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में बी एन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा की टीम ने 10 जनवरी, 2025 (शनिवार) को अपने पहले मैच में ओड़िशा की श्री श्री यूनिवर्सिटी, कटक को एकतरफा मुकाबले में 132 रनों से हरा दिया